Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में चोरी और तोड़फोड़, लाखों रुपये के उपकरण गायब, सेवाएं ठप
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिला अस्पताल से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी घटना सामने आई है, यहाँ बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने ऑपरेशन थिएटर (OT) को अपना निशाना बनाया, शातिर चोर ओटी का सामान चुराने के साथ ही कई महंगे उपकरणों में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये की संपत्ति समेट कर फरार हो गए, घटना का खुलासा गुरुवार दोपहर 12 बजे हुआ जब कर्मचारियों ने ओटी का ताला खोला.
![]()
कीमती उपकरण ले गए चोर
अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. दीपा रानी इसरानी ने जानकारी दी कि चोरों ने बेहद बेखौफ तरीके से ओटी में हाथ साफ किया, वे ओटी में रखी सर्जिकल कैंची, बेडशीट, चादरें, कंबल, कंप्यूटर के जरूरी पार्ट्स और ऑपरेशन करने वाली मशीनों के मुख्य कीमती उपकरण अपने साथ ले गए हैं, चोरी गए कुल सामान की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है.

अस्पताल में पूरी तरह ठप हुई सर्जरी
अस्पताल स्टाफ राम नायक के अनुसार चोर इमारत के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे, इस दुस्साहसिक घटना के बाद जिला अस्पताल में सर्जरी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं, आमतौर पर यहाँ रोजाना औसतन चार ऑपरेशन किए जाते थे, लेकिन अब ओटी बंद होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल या निजी नर्सिंग होम में रेफर करने की नौबत आ गई है.
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके का जायजा लिया, थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की लिखित शिकायत और आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच को आगे बढ़ा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील और 24 घंटे अलर्ट पर रहने वाले सरकारी संस्थान के ओटी में इस तरह की सेंधमारी से सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है, स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर गंभीर सवाल उठाए हैं, फिलहाल पुलिस आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सतना-रीवा से रामपुर नैकिन तक दैनिक मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव, पश्चिम मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेजी समय-सारिणी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










