CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे 200 पूर्व नक्सली, मुख्यधारा में लौटे युवाओं के साथ नया इतिहास रचेगा जगदलपुर
CG News: आगामी 22 मार्च 2026 को बस्तर एक नए बदलाव का गवाह बनने जा रहा है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित होने वाली ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से शुरू होकर ‘एशिया के नियाग्रा’ कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात तक जाएगी, यह आयोजन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि बस्तर की प्राचीन आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है.
“पूना मारगेम”: जब संघर्ष की जगह उमंग ने ली
इस मैराथन की सबसे भावुक और प्रेरक तस्वीर वे 200 से अधिक आत्म-समर्पित माओवादी होंगे, जो अब समाज की मुख्यधारा का हिस्सा हैं, दंतेवाड़ा के ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) और ‘पूना मारगेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) जैसे अभियानों की सफलता का प्रमाण है कि, जिन हाथों में कभी हथियार थे, वे अब पेशेवर कोचों की निगरानी में दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे हैं, यह बदलाव बस्तर के शांतिपूर्ण भविष्य की नई इबारत लिख रहा है.

₹25 लाख की पुरस्कार राशि और श्रेणियां
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने कुल 25 लाख रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की है, मैराथन को चार प्रमुख वर्गों में बांटा गया है,
• 42 किमी (फुल मैराथन): मुख्यधारा में लौटे युवाओं और अनुभवी धावकों के लिए,
• 21 किमी (हाफ मैराथन): पेशेवर एथलीट्स के लिए चुनौती,
• 10 किमी (ओपन व जूनियर): युवाओं और फिटनेस प्रेमियों का मुख्य आकर्षण,
• 5 किमी (फन रन): आम नागरिकों और छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी,
सुरक्षा, मनोरंजन और नई पहचान
मैराथन के उत्साह को दोगुना करने के लिए ट्रैक पर लाइव डीजे और जुम्बा सेशन का आयोजन किया जाएगा, सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल, ई-सर्टिफिकेट और उनकी रनिंग फोटोज़ प्रदान की जाएंगी, यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की एक ‘सकारात्मक और सुरक्षित’ छवि को स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: एनडीसी के अध्ययन दल ने जाना ‘बस्तर से नया रायपुर’ तक का सफर, मुख्यमंत्री साय ने साझा किया ‘सरप्लस स्टेट’ का विजन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










