CG News: राजनांदगांव में PM-आशा योजना के तहत दलहन-तिलहन की तेज खरीदी, MSP पर किसानों को होगा फायदा

CG News: राजनांदगांव में PM-आशा योजना के तहत दलहन-तिलहन की तेज खरीदी, MSP पर किसानों को होगा फायदा

CG News: राजनांदगांव में PM-आशा योजना के तहत दलहन-तिलहन की तेज खरीदी, MSP पर किसानों को होगा फायदा

CG News: राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के तहत दलहन और तिलहन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी तेज़ी से जारी है, कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर एक सप्ताह में 347 क्विंटल फसल की खरीदी की गई है.

समितियों के जरिए हो रही खरीदी

जिले में 15 सहकारी समितियों और सुकुलदैहान एफपीओ के माध्यम से खरीदी की जा रही है, इस पूरी प्रक्रिया के लिए NAFED को नोडल एजेंसी बनाया गया है,
सरकार द्वारा निर्धारित MSP इस प्रकार है,
• अरहर: ₹8000 प्रति क्विंटल
• मसूर: ₹7000 प्रति क्विंटल
• सरसों: ₹6200 प्रति क्विंटल
• चना: ₹5875 प्रति क्विंटल
• सोयाबीन: ₹5328 प्रति क्विंटल

Centre approves procurement of pulses and oilseeds from farmers

इस सप्ताह की खरीदी का आंकड़ा

सुकुलदैहान एफपीओ ने 75 किसानों से 274 क्विंटल (चना, मसूर, सरसों) की खरीदी की, वहीं तुमड़ीबोड़ समिति ने 73 क्विंटल सोयाबीन खरीदा, अब तक 649 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि कृषि विभाग ने अन्य किसानों से भी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है.

किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

PM-आशा योजना के तहत MSP पर खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: चैत्र नवरात्रि पर सीएम साय ने किए कुदरगढ़ी माता मंदिर के दर्शन, कुदरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें