MP News: मध्यप्रदेश ने UPSC में बनाया इतिहास, 61 युवाओं ने देशभर में बढ़ाया मान
MP News: इस बार यूपीएससी परीक्षा में मध्यप्रदेश के 61 युवाओं ने सफलता पाई और प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया। इनमें कई ऐसे छात्र हैं जिन्होंने सरकारी स्कूल और कॉलेजों से पढ़ाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को इन सफल उम्मीदवारों से मिलेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे।
ग्रामीण और चुनौतिपूर्ण पृष्ठभूमि के बावजूद सफलता
यूपीएससी परीक्षा में प्रदेश के हर वर्ग के युवाओं का चयन हुआ है। इनमें कई छोटे गांवों के युवा भी शामिल हैं, जहां 24 घंटे बिजली नहीं होती और मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधा भी सीमित है। इसके बावजूद इन युवाओं ने हौसला नहीं खोया और मेहनत, जज्बा और जुनून के बल पर देश की सबसे कठिन परीक्षा को क्रेक किया। इस सफलता ने न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में इन युवाओं का नाम रोशन किया है।
सरकारी स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने भी दिखाया दम
चयनित कुल 61 उम्मीदवारों में से 15 ऐसे हैं जिन्होंने सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। यह आंकड़ा प्रदेश के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करता है। एमपी में शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है, और सरकारी संस्थानों से पढ़े छात्रों की यह सफलता इसके प्रमाण के रूप में सामने आई है।
प्रमुख चयनित अभ्यर्थी और उनके संस्थान
इस बार यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए प्रमुख अभ्यर्थियों में कई ऐसे छात्र शामिल हैं जिन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इनमें पवित्र मिश्रा (बीएससी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, रीवा), दीपक बघेल (बीए, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर), प्राची जैन (बीकॉम, सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल), आशीष शर्मा (जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर), उज्ज्वल जैन (बीए, श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय महाविद्यालय, कोलारस), आयुष स्वामी (बीए, जेएलएन कॉलेज, सोहागपुर), सुभद्रा शर्मा (शासकीय कन्या महाविद्यालय, गंजबासौदा), राजवर्धन सिंह सिसोदिया (बीए, गुजराती समाज कॉलेज, इंदौर), पुलकित जैन (बीएससी, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल), रोहन जैन (बीएससी मैथ्स, शासकीय होल्कर साइंस कॉलेज, इंदौर),सौम्या जैन (बीए, गांधी पीआर कॉलेज, भोपाल), अंकुश पाटीदार (बीएससी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर), निकित सिंह (बीए अर्थशास्त्र, अटल बिहारी बाजपेयी महाविद्यालय, इंदौर), रूपल बान (बीएससी, एम, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल), गौरव जाट (बीए, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर) और प्राची चौहान (बीएससी) शामिल हैं।
जज्बा और मेहनत से हासिल की कामयाबी
इन युवाओं ने अपने जुनून, समर्पण और मेहनत से यूपीएससी की चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 23 मार्च को सभी चयनित उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। यह उपलब्धि साबित करती है कि लगातार प्रयास, सही दिशा और लगन से किसी भी कठिनाई और चुनौती को पार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Jashpur News: विश्व वानिकी दिवस पर जशपुर वन मंडल में कार्यक्रम, वन संरक्षण का दिया गया संदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










