CG News: बलरामपुर में 52 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-पुल निर्माण पर जोर

CG News: बलरामपुर में 52 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-पुल निर्माण पर जोर

CG News: बलरामपुर में 52 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-पुल निर्माण पर जोर

CG News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत लिलौटी में आयोजित कार्यक्रम में 52 करोड़ 7 लाख 71 हजार रुपये की लागत से 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, इन परियोजनाओं में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण सहित कई बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं.

Balrampur: Ramvichar Netam Focuses on Farmers Income | 52 Cr Dev Projects  Launched

सड़क और पुल निर्माण पर बड़ा फोकस

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई, वहीं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 34 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 10 स्थानों पर बड़े पुल-पुलियों का निर्माण किया जाएगा.

मंडी बोर्ड से भी मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के तहत 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई, इसके अलावा 11 पंचायतों की कीर्तन मंडलियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि भी वितरित की गई, मंत्री ने कहा कि, सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और क्षेत्र में सड़क, बिजली व पेयजल जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है.

Balrampur: Ramvichar Netam Focuses on Farmers Income | 52 Cr Dev Projects  Launched

प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र

मंत्री ने नरेंद्र मोदी के “हर गरीब को पक्का मकान” के संकल्प का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभों की जानकारी दी, किसानों से संवाद करते हुए उन्होंने जैविक खेती अपनाने, आधुनिक तकनीक का उपयोग करने, धान के साथ दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी, साथ ही दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और बकरी पालन को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने पर जोर दिया, कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विश्वास जताया कि, इन विकास कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा और क्षेत्र में परिवहन सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में बेटियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, कानूनी अधिकारों से लेकर स्वच्छता तक दी गई अहम जानकारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें