CG News: बस्तर में साक्षरता की नई लहर: ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ में 25 हजार से अधिक लोगों ने दी परीक्षा
CG News: बस्तर, जो कभी अशिक्षा की चुनौती से जूझता रहा, अब शिक्षा के जरिए अपनी नई पहचान गढ़ रहा है, ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत आयोजित महापरीक्षा ने जिले में सकारात्मक बदलाव की मजबूत तस्वीर पेश की है.

25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा
इस महापरीक्षा में कुल 25,706 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसके लिए जिलेभर में 812 परीक्षा केंद्र बनाए गए, यह परीक्षा उन लोगों के लिए नई शुरुआत है, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए थे, बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि, इस अभियान का उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना भी है.
बंदियों और पूर्व माओवादियों की भागीदारी
इस पहल की सबसे खास बात रही समाज के हर वर्ग की भागीदारी, जगदलपुर के केंद्रीय कारागार के 94 पुरुष और 47 महिला बंदियों ने परीक्षा दी, वहीं 28 आत्मसमर्पित माओवादी भी इसमें शामिल हुए, वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बस्तर की साक्षरता दर लगभग 57% थी, लेकिन सरकारी प्रयासों और जागरूकता अभियानों से इसमें लगातार सुधार हो रहा है.
कलम से बदल रही बस्तर की तस्वीर
यह महापरीक्षा सिर्फ एक शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की नई पहचान बनती जा रही है, अब यहां बंदूक की जगह किताब और कलम भविष्य तय कर रही है, जो क्षेत्र में विकास, शांति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा संकेत है.
यह भी पढ़ें : CG News: बलरामपुर में 52 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-पुल निर्माण पर जोर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
