Maihar News: मैहर में प्रोफेसर की अश्लील हरकत कैमरे में कैद  प्रोफेसर पर FIR, छात्रों का प्रदर्शन

Maihar News: मैहर में प्रोफेसर की अश्लील हरकत कैमरे में कैद  प्रोफेसर पर FIR, छात्रों का प्रदर्शन

Maihar News: मैहर में प्रोफेसर की अश्लील हरकत कैमरे में कैद  प्रोफेसर पर FIR, छात्रों का प्रदर्शन

Maihar News: मैहर जिले के अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर चलती बस में महिला के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रोफेसर की करतूत का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी जनाक्रोश है और आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग उठ रही है।

सफर के दौरान प्रोफेसर की नीच करतूत

मैहर के अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार सिन्हा पर मर्यादा की सारी हदें पार करने का आरोप है। पीड़िता के अनुसार, सोमवार सुबह जब वह सतना से बस में सवार होकर अमरपाटन आ रही थी, तभी भटनवारा के पास आरोपी प्रोफेसर उसके बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया। कुछ ही देर में प्रोफेसर ने अपनी गरिमा भूलकर महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं, जिससे बस में सवार अन्य यात्री भी सन्न रह गए।

कैमरे में कैद हुई अश्लीलता

आरोपी प्रोफेसर इस बात से बेखबर था कि जिस महिला को वह परेशान कर रहा है, वह उसकी हरकतों का कच्चा चिट्ठा तैयार कर रही है। महिला ने निडरता का परिचय देते हुए चुपके से अपने मोबाइल से प्रोफेसर की गंदी हरकतों का वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है। पीड़िता ने सीधे थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई और वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रोफेसर पर संगीन धाराओं में केस

अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. आलोक कुमार सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो साक्ष्य प्राथमिक तौर पर आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पुलिस ने सख्त लहजे में कहा है कि जांच पूरी होते ही नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

छात्रों का फूटा गुस्सा

जैसे ही प्रोफेसर की इस शर्मनाक करतूत की खबर कॉलेज पहुंची, छात्र भड़क उठे। अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने कैंपस में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने तहसीलदार को संभागीय कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी प्रोफेसर को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है। छात्र संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ऐसे चरित्रहीन शिक्षक को पद से नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में पूजा वस्त्राकर का सम्मान, संघर्ष से शिखर तक की कहानी ने जीता दिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें