CG News: CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 5 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी मदद राशि

CG News: CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 5 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी मदद राशि

CG News: CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 5 लाख परिवारों के खातों में पहुंचेगी मदद राशि

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार आज भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए बड़ी आर्थिक सहायता जारी करने जा रही है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलोदाबाजार से ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि श्रमिक कल्याण योजना’ के तहत करीब 500 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे, इस पहल से लगभग 5 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.

सालाना सहायता बढ़कर 10 हजार रुपए

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, पहले यह राशि 7,000 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 10,000 रुपए कर दिया गया है, यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे खातों में भेजी जाती है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़  रुपये की सौगात देंगे - Saahas Samachar - Online News Portal for Daily Hindi  News and Updates with ...

कई वर्गों को मिल रहा लाभ

यह योजना केवल खेतिहर मजदूरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कई वर्गों को कवर करती है, इसमें वन उपज संग्राहक, पशुपालक, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई और धोबी जैसे पारंपरिक पेशे शामिल हैं, इसके अलावा बैगा, गुनिया और मांझी जैसे अनुसूचित क्षेत्रों के समुदायों को भी इसका लाभ मिल रहा है.

जिलों में लाभार्थियों का आंकड़ा

लाभार्थियों की संख्या के हिसाब से रायपुर जिले में सबसे अधिक 53 हजार से ज्यादा परिवार योजना से जुड़े हैं, इसके बाद बिलासपुर और महासमुंद का स्थान है, वहीं बीजापुर, कोरिया और नारायणपुर में लाभार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है.

पारदर्शिता पर सरकार का फोकस

सरकार ने सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, जिससे राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे खातों में पहुंच रही है, इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि भूमिहीन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में नक्सल नेटवर्क ढहने की कगार पर, टॉप कमांडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें