CG News: रोप-वे हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, मृतक परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे के बाद राज्य सरकार ने त्वरित राहत का ऐलान किया है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है, जिससे प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में संबल मिल सके.
सरकार ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है, उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

घटना की जांच जारी
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, सरकार का प्राथमिक उद्देश्य हादसे से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत देना है, प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि, घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की हर जरूरत का ध्यान रखा जाए.
यह भी पढ़ें : CG News: चंद्रखुरी में माता कौशल्या महोत्सव 2026 शुरू, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










