CG News: नक्सली लीडर पापाराव समेत 23 का आत्मसमर्पण, संगठन हुआ कमजोर
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, नक्सली लीडर पापाराव समेत 23 नक्सलियों ने आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है, इनमें ओडिशा के 5 नक्सली भी शामिल हैं, जिससे माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.
हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण
सरेंडर से पहले पापाराव अपने साथियों के साथ कुटरू थाना पहुंचा, जहां उन्होंने AK-47 सहित कई आधुनिक हथियार पुलिस को सौंप दिए, बाद में जगदलपुर के शौर्य भवन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नक्सलियों का औपचारिक आत्मसमर्पण कराया गया.

कौन है पापाराव?
पापाराव उर्फ मंगू सुकमा जिले का रहने वाला है और नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय था, वह पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य रहा है, इलाके की गहरी जानकारी के चलते वह कई बार सुरक्षा बलों से बच निकलने में सफल रहा.
संगठन को बड़ा नुकसान
पापाराव के आत्मसमर्पण से नक्सल संगठन की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म मानी जा रही है, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के अनुसार सरेंडर करने वालों में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं.
लगातार कार्रवाई से कमजोर पड़ा नेटवर्क
पिछले एक साल में सुरक्षा बलों ने कई बड़े नक्सलियों को मुठभेड़ों में ढेर किया है, जबकि कई शीर्ष कैडर्स ने आत्मसमर्पण किया है, इससे नक्सली नेटवर्क लगातार कमजोर होता जा रहा है और बस्तर में माओवाद के खात्मे की उम्मीद मजबूत हुई है.
माओवाद के अंत की ओर बढ़ता बस्तर
विशेषज्ञों के अनुसार पापाराव का सरेंडर बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता है, लगातार हो रही कार्रवाई और सरेंडर से यह संकेत मिल रहा है कि, क्षेत्र में शांति स्थापित होने की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ आज, 3 अप्रैल तक चलेगी प्रतियोगिता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









