CG News: 66 लाख के इनामी नक्सलियों ने डाले हथियार, ओडिशा में हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कुख्यात नक्सली नेता पापाराव के सरेंडर के बाद अब ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र से भी बड़ी खबर सामने आई है, यहां 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, इन नक्सलियों ने AK-47, SLR और अन्य आधुनिक हथियार सुरक्षा बलों को सौंप दिए, जानकारी के अनुसार, इन सभी पर कुल 66 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिसमें प्रमुख नक्सली सुकरु पर 55 लाख रुपए का इनाम शामिल था.
डेडलाइन से पहले तेज अभियान
केंद्र और राज्य सरकारों ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, इसी डेडलाइन से पहले सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज हो गई है, लगातार बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, जिससे संगठन की ताकत कमजोर पड़ती जा रही है.

पापाराव का सरेंडर बना टर्निंग पॉइंट
दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के सदस्य पापाराव समेत 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण इस अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है, पापाराव को क्षेत्र का आखिरी बड़ा सक्रिय नेता बताया जा रहा था, उसके सरेंडर के बाद नक्सली संगठन का ढांचा लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया है.
कमजोर पड़ता नक्सली नेटवर्क
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में हजारों नक्सलियों ने सरेंडर किया है, कई गिरफ्तार हुए हैं और सैकड़ों मारे गए हैं, लगातार कार्रवाई से नक्सल संगठन का नेटवर्क तेजी से बिखर रहा है.
जल्द खत्म होगा नक्सलवाद
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सलवाद के खिलाफ अभियान अब निर्णायक दौर में है, बड़ी संख्या में सरेंडर और गिरफ्तारी के बाद अब केवल कुछ ही सक्रिय माओवादी बचे हैं, सरकार का दावा है कि जल्द ही देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: PM आवास योजना से बदली दशोदा धीवर की जिंदगी, झोपड़ी से पक्के मकान तक का सफर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









