CG News: CM विष्णु देव साय ने भूमिहीन मजदूरों को दी बड़ी राहत, 4.95 लाख हितग्राहियों को 495 करोड़ की सौगात
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बलौदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के बैंक खातों में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की, इस पहल से प्रदेश के लाखों भूमिहीन परिवारों को बड़ी राहत मिली है.
जीपीएम जिले को मिला विशेष लाभ
कार्यक्रम के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 4262 हितग्राहियों को 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 4 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई, इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लाभार्थी शामिल रहे। साथ ही, प्रतीकात्मक रूप से 11 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए.

जिला स्तर पर भी आयोजन
राज्य के विभिन्न जिलों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल हुए, सभी ने मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के माध्यम से योजना की जानकारी प्राप्त की.
हर साल मिलती है आर्थिक सहायता
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है, इससे पारदर्शिता बनी रहती है और जरूरतमंदों को समय पर लाभ मिल पाता है.
कई वर्गों को मिल रहा लाभ
इस योजना का लाभ केवल कृषि मजदूरों तक सीमित नहीं है, बल्कि वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जैसे पारंपरिक पेशों से जुड़े भूमिहीन परिवारों को भी शामिल किया गया है, इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों के बैगा, गुनिया और मांझी समुदायों को भी योजना से जोड़ा गया है.
सशक्त बन रहे ग्रामीण परिवार
यह योजना प्रदेश के भूमिहीन परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, इससे न केवल उनकी आय में सहयोग मिल रहा है, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: भटगांव को मिली बड़ी सौगात, 30.41 करोड़ की परियोजना मंजूर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









