CG News: छत्तीसगढ़ में 4.95 लाख भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत, 495 करोड़ रुपए DBT से ट्रांसफर
CG News: छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए नवरात्रि से पहले बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत लाखों हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की।
495 करोड़ का सीधा अंतरण
बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 4.95 लाख मजदूरों को 495 करोड़ रुपए से अधिक की राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई, सरकार ने इसे आर्थिक मजबूती देने की दिशा में अहम कदम बताया है।

सम्मान और सशक्तिकरण की पहल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि श्रम के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, योजना के तहत हर वर्ष भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।
केंद्र की योजनाओं का असर
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का उल्लेख करते हुए बताया गया कि सरकार वादों को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा कर रही है, धान खरीदी और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं से लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया और मकानों की चाबियां सौंपी गईं, पिछले दो वर्षों में 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
![]()
खेती और सिंचाई पर जोर
सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है, साथ ही सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है, इसके अलावा तेंदूपत्ता, चरण पादुका और तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।
राजस्व मंत्री का बयान
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, सीधे खातों में राशि पहुंचने से लोगों का भरोसा बढ़ा है, यह पहल भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज, जनजातीय खिलाड़ियों को मिला राष्ट्रीय मंच
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |





