CG News: छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी, 430 अभ्यर्थी सफल

CG News: छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी, 430 अभ्यर्थी सफल

CG News: छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी, 430 अभ्यर्थी सफल

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में 430 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।

1 लाख से ज्यादा आवेदन

इस भर्ती के लिए 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें 1.28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, भर्ती परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित हुई, जिसमें करीब 1.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए।

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की चयन सूची जारी : 2023 में विज्ञापन 2 साल बाद  परीक्षा 8 माह बाद आई फाइनल लिस्ट - Haribhoomi

रिजल्ट से फाइनल लिस्ट तक का सफर

प्री परीक्षा का परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित किया गया, इसके बाद 8 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक दस्तावेज सत्यापन किया गया, जिसमें 2106 अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना गया, 13 से 23 मार्च 2026 तक आपत्तियां ली गईं और 25 मार्च को अंतिम सूची जारी की गई।

Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, 430  अभ्यर्थियों का चयन - Final Result Of Chhattisgarh Lab Attendant Recruitment  2023 Released, 430 Candidates Selected ...

दिव्यांगों के लिए आरक्षण

भर्ती में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30 पद आरक्षित रखे गए हैं,
• 15 पद वन लेग (OL)
• 15 पद हियरिंग हैंडीकैप्ड (HH)

काउंसलिंग और पोस्टिंग

चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, इसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा, लैब अटेंडेंट भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ है और अब चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 4.95 लाख भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत, 495 करोड़ रुपए DBT से ट्रांसफर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें