CG News: CGPSC प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, इस परीक्षा में कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है, आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, चयनित अभ्यर्थियों को मेंस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

265 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 20 सेवाओं में कुल 265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, नियम के अनुसार 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन होना था, लेकिन पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 3921 उम्मीदवारों को ही चयनित किया गया।
22 फरवरी को हुई थी परीक्षा
CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट, अंक और कट-ऑफ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CG News: राज्यपाल रमेन डेका से आदिवासी छात्रों की मुलाकात, प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |





