Rewa News: सोहागी थाना क्षेत्र में आइसक्रीम ठेला पलटने से व्यक्ति की मौत, काम के दौरान हुआ हादसा
Rewa News: रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजोरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आइसक्रीम का ठेला पलटने से उसके नीचे दबकर 45 वर्षीय रामबदन मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।

रोज की तरह काम कर रहे थे रामबदन
जानकारी के अनुसार, रामबदन मांझी रोज की तरह अपने आइसक्रीम ठेले से आजीविका चला रहे थे। इसी दौरान अचानक ठेला असंतुलित होकर पलट गया और वे उसके नीचे दब गए, जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिल सका, हादसा इतना गंभीर था कि रामबदन मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है और मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के अनुसार, रामबदन मांझी ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से घर की आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है और परिवार गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: अमहिया मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, कांग्रेस विधायक ने जताया विरोध
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
