MP News: लाड़ली बहनों के 3000 रुपए पर जीतू पटवारी का सवाल, BJP से मांगा जवाब
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने सरकार से सवाल किया कि महिलाओं को 3 हजार रुपए प्रतिमाह देने का वादा कब पूरा होगा और नई पात्र महिलाओं के लिए पंजीयन की प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी. पटवारी ने कहा कि लाड़ली बहनें चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर सरकार से जवाब मांग रही हैं, जबकि वर्तमान में उन्हें 1500 रुपए की किस्त मिल रही है.

चुनावी वादे को लेकर सरकार से मांगा जवाब
जीतू पटवारी ने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं से 3 हजार रुपए मासिक सहायता देने का वादा किया गया था, लेकिन यह राशि अब तक तय स्तर तक नहीं पहुंची है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महिलाओं का सम्मान और आर्थिक सुरक्षा केवल चुनाव के समय किए जाने वाले वादों तक सीमित है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से लाड़ली बहनों से जुड़े वादों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.
BJP कार्यसमिति की बैठक पर भी साधा निशाना
ओरछा में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी पटवारी ने सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपने मौजूदा मुद्दों का समाधान चाहती है, जबकि भाजपा आगामी 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में व्यस्त है. पटवारी ने कहा कि जनता को चुनावी रणनीति से ज्यादा रोजगार, सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और मौजूदा समस्याओं के समाधान की जरूरत है.
कर्ज, अपराध और रोजगार के मुद्दे उठाए
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पटवारी ने प्रदेश में बढ़ते कर्ज, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार से सवाल किए, उन्होंने कहा कि युवा रोजगार की मांग कर रहे हैं और किसान आय, फसल तथा लागत से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. पटवारी ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की, उनका कहना है कि इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा और ठोस कदम जरूरी हैं.
2026 के सवालों का जवाब मांगा
जीतू पटवारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश कार्यसमिति ने 2028 का चुनाव कैसे लड़ना है, इसका रोडमैप तैयार कर लिया है, लेकिन प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि मौजूदा समस्याओं से निपटने की रणनीति क्या है. उन्होंने सरकार से लाड़ली बहनों की आर्थिक सहायता, युवाओं के रोजगार, किसानों की आय, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर स्पष्ट जवाब और प्रभावी कदम उठाने की मांग की.
यह भी पढ़ें : MP News: मंत्री विजय शाह के बयान मामले में SIT की जांच पूरी, सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद रिपोर्ट पेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
