CG News: छत्तीसगढ़ श्रमिक महासम्मेलन में खर्च पर सफाई, विभाग ने अनियमितता के आरोपों को बताया भ्रामक
CG News: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक महासम्मेलन में सभी व्यय टेंडर प्रक्रिया और निर्धारित अनुबंधित दरों के अनुसार ही किए गए थे।

8000 श्रमिकों की भागीदारी
यह महासम्मेलन 17 सितंबर 2024 को रायपुर में आयोजित हुआ था, जिसमें लगभग 8000 श्रमिकों ने हिस्सा लिया और विश्वकर्मा जयंती एवं श्रम दिवस मनाया गया, कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं जैसे मंच, भोजन, पेयजल, बैठक व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से कराई गईं।
आरोपों को बताया गलत
विभाग ने कहा कि बिना निविदा और मनमाने खर्च के आरोप पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं, तथा सभी कार्य नियमों के अनुसार किए गए हैं, कार्यक्रम के बाद सभी व्ययों का परीक्षण और सत्यापन कर नियमानुसार भुगतान किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रही, विभाग ने स्पष्ट किया कि गलत जानकारी फैलाकर छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा आयोजन नियमों के तहत संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें : CG News: बिहान योजना से बदली सुभद्रा की जिंदगी, खीरा खेती बनी आत्मनिर्भरता की पहचान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
