CG News: महिला आरक्षण पर CM साय का बड़ा बयान, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

CG News: महिला आरक्षण पर CM साय का बड़ा बयान, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

CG News: महिला आरक्षण पर CM साय का बड़ा बयान, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर होने वाली चर्चा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे महिलाओं को राजनीति में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा।

महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी  भागीदारी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनप्रतिनिधियों से एकजुटता की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर इस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना समय की जरूरत है, सीएम साय ने महिला संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी है और अब यह बदलाव एक नए युग की शुरुआत करेगा।

पहले से बढ़ी भागीदारी का उल्लेख

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण और ‘महतारी वंदन योजना’ जैसी योजनाओं के कारण महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जिससे उन्हें नई पहचान मिल रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। यह पहल समाज में समानता और सहभागिता को बढ़ावा देते हुए एक सकारात्मक बदलाव लाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर में ग्रामीण बस योजना बनी बदलाव की राह, 11 नई बसों से गांवों को मिली कनेक्टिविटी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें