CG News: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया पुसौर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, करोड़ों की परियोजनाओं पर सख्त निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका उद्यान और चंदन तालाब जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, नगर पंचायत पुसौर में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समन्वय से विकास को मिलेगी रफ्तार
मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र का संतुलित और तेज विकास संभव है। सभी को मिलकर विकास कार्यों को गति देने की जरूरत है, पुसौर में लाइब्रेरी, सड़क निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण और उद्यान विकास जैसी परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें : CG News: महिला आरक्षण पर CM साय का बड़ा बयान, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से बढ़ेगा प्रतिनिधित्व
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
