Rewa News: रीवा में फसल सत्यापन में गड़बड़ी उजागर, तालाब में गेहूं दिखाने वाले पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी निलंबित

Rewa News: रीवा में फसल सत्यापन में गड़बड़ी उजागर, तालाब में गेहूं दिखाने वाले पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी निलंबित

Rewa News: रीवा में फसल सत्यापन में गड़बड़ी उजागर, तालाब में गेहूं दिखाने वाले पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी निलंबित

Rewa News: रीवा जिले में फसल सत्यापन में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। त्योंथर तहसील के ग्राम चन्दई में गलत रिपोर्ट दर्ज करने पर प्रशासन ने पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पटवारी ने करीब 3000 वर्ग फीट के तालाब और खाली पड़ी जमीन पर गेहूं की फसल दर्ज कर दी थी। यह गड़बड़ी विभागीय शिकायत के बाद सामने आई, प्रशासनिक जांच में पाया गया कि पटवारी ने स्थल निरीक्षण के बाद भी गलत जानकारी दर्ज की। इसे गंभीर लापरवाही और कदाचार मानते हुए सीधे कार्रवाई की गई।

दोबारा जांच में भी नहीं सुधारी गलती

शिकायत मिलने के बाद दोबारा सत्यापन कराया गया, लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट में सुधार नहीं किया गया। समय रहते मामला पकड़ में आने से किसी प्रकार का सरकारी नुकसान होने से बच गया।

कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार देर रात निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय त्योंथर तहसील तय किया गया है, मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में संबंधित पटवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला सशक्तिकरण, उद्योग और खनन पर महत्वपूर्ण निर्णय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें