MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” का किया शुभारंभ, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
MP News: राजधानी भोपाल के स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के नए सेक्टर का शुभारंभ किया। इस सेवा के तहत अब भोपाल से ओरछा और चंदेरी तक हवाई सफर आसान हो जाएगा।

यात्रियों को मिली नई सुविधा
मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित कर सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच और आसान होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

किराया और सुविधाएं
इस सेवा के तहत भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपए और ओरछा का 6500 रुपए तय किया गया है। वहीं 14,500 रुपए के पैकेज में टैक्सी, गाइड, भोजन और वीआईपी दर्शन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
ऐसे करें बुकिंग
पर्यटक FlyOla booking portal और IRCTC पोर्टल के माध्यम से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। यह सेवा पीपीपी मॉडल पर संचालित की जा रही है, हेली सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार से रविवार) संचालित होगी। यात्रियों के लिए 6 सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है, जिससे यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनेगी।
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
यह सेवा ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर और चंदेरी की ऐतिहासिक विरासत को देशभर के पर्यटकों से जोड़ेगी। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” की शुरुआत 1 नवंबर 2025 को की गई थी। वर्तमान में यह सेवा इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर समेत कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का हमला, बोले- संसद में हुआ घटनाक्रम निंदनीय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
