Rewa News: रीवा में लू के चलते बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 5 तक अवकाश और स्कूल टाइम में बदलाव
Rewa News: रीवा जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने बड़ा निर्णय लिया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

कक्षा 1 से 5 तक अवकाश घोषित
24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, ताकि बच्चे भीषण गर्मी से सुरक्षित रह सकें, कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी स्कूलों पर लागू आदेश
यह आदेश सभी प्रकार के स्कूलों—शासकीय, अशासकीय, CBSE, ICSE, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों पर लागू रहेगा, 19 अप्रैल को जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की संभावना जताई गई है।
परीक्षाएं अपने समय पर होंगी
शासन द्वारा पहले से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होंगी, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: खैरागढ़–राजनांदगांव बना नया बर्ड हॉटस्पॉट, 296 प्रजातियों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
