CG News: खैरागढ़–राजनांदगांव बना नया बर्ड हॉटस्पॉट, 296 प्रजातियों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

CG News: खैरागढ़–राजनांदगांव बना नया बर्ड हॉटस्पॉट, 296 प्रजातियों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

CG News: खैरागढ़–राजनांदगांव बना नया बर्ड हॉटस्पॉट, 296 प्रजातियों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

CG News: खैरागढ़ और राजनांदगांव जिले अब देश के नए बर्ड हॉटस्पॉट के रूप में उभरकर सामने आए हैं। 2019 से 2025 के बीच हुए अध्ययन में यहां 296 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

प्रजनन का बना स्थायी केंद्र

इस शोध में 56 से अधिक प्रजातियों के प्रजनन के ठोस प्रमाण मिले हैं। इससे साफ है कि यह क्षेत्र सिर्फ प्रवासी पक्षियों का ठिकाना नहीं, बल्कि उनका स्थायी निवास और प्रजनन स्थल बन चुका है।

पहली बार दर्ज हुई दुर्लभ प्रजातियां

अध्ययन में रिवर टर्न और एशियन ब्राउन फ्लाईकैचर जैसी प्रजातियों का राज्य में पहली बार प्रजनन दर्ज हुआ। वहीं सिनेरियस वल्चर की मौजूदगी भी पहली बार सामने आई है, यह क्षेत्र “मोज़ेक इकोसिस्टम” का बेहतरीन उदाहरण है, जहां जंगल, जलाशय, घासभूमि और मानव क्षेत्र एक साथ मौजूद हैं। यही विविधता पक्षियों के लिए आदर्श वातावरण तैयार करती है।

जलाशय और वन बने प्रमुख केंद्र

बाघनदी, छिंदारी और खातूटोला जैसे जलाशय पक्षियों के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। वहीं डोंगरगढ़ का वन क्षेत्र भी कई प्रजातियों के प्रजनन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है, पेड़ों की कटाई, कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग और अवैध शिकार जैसी चुनौतियां इस जैव विविधता के लिए खतरा बन रही हैं। विशेषज्ञों ने इसे “कंजर्वेशन रिजर्व” घोषित करने की सिफारिश की है।

स्थानीय पहल से राष्ट्रीय पहचान

यह शोध स्थानीय बर्ड वॉचिंग से शुरू होकर एक बड़े वैज्ञानिक दस्तावेज में बदल गया। यह इस क्षेत्र का पहला व्यापक बर्ड सर्वे है, जिसने इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, खैरागढ़–डोंगरगढ़ अब जैव विविधता, शोध और इको-टूरिज्म का उभरता केंद्र बन चुका है। सही संरक्षण और संतुलन के साथ यह क्षेत्र भविष्य में देश का बड़ा पर्यावरणीय मॉडल बन सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: खूंटाघाट बांध से छोड़ा जाएगा पानी, 107 गांवों के 211 तालाब भरने की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें