Rewa News: होटल के कमरे में मिल प्रेमी जोड़े शव, पुलिस जांच में जुटी
Rewa News: रीवा के एक होटल में गुरुवार शाम प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एक ही गांव के थे दोनों
मृतकों की पहचान रवि साकेत (25) और काजल उर्फ बिट्टी साकेत (21) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और लंबे समय से रिश्ते में थे, परिजनों के अनुसार काजल घर से खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंची थी।
कमरे से मिली शराब और जहरीला पदार्थ
जांच में सामने आया कि कमरे में शराब पार्टी हुई थी। वहां तंदूरी रोटी, बियर और शराब की बोतलों के साथ जहरीला पदार्थ भी मिला है, जिससे आत्महत्या की आशंका और मजबूत हुई है, जब होटल स्टाफ को कमरा लंबे समय तक बंद मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दोनों मृत पाए गए।
पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा, रीवा की यह घटना प्रेम संबंध और परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हर एंगल से जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में लू के चलते बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 5 तक अवकाश और स्कूल टाइम में बदलाव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
