Rewa News: रीवा में सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

Rewa News: रीवा में सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

Rewa News: रीवा में सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

Rewa News: रीवा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आनंद नगर, बोदा बाग इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी कर ली। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घर में घुसकर लाखों की चोरी - Dainik Bhaskar

परिवार मुंबई गया था

जानकारी के अनुसार, नीसेंट इंडियन स्कूल के प्राचार्य अमित सिंह बघेल अपने बेटे के इलाज के लिए मुंबई गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर देर रात करीब 2:09 बजे वारदात को अंजाम दिया।
CCTV फुटेज में रात 1:30 बजे संदिग्ध गतिविधियां भी दिखाई दीं, जिसके बाद चोरों ने योजना बनाकर घर में प्रवेश किया।

सुबह खुला मामला

सुबह मोहल्ले के लोगों ने मुख्य गेट का टूटा ताला देखा तो चोरी की आशंका हुई। तुरंत मकान मालिक को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी, सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

लाखों की चोरी का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई है। हालांकि, चोरी गए सामान का सटीक आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा से मुंबई के लिए सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें