MP News: खड़े हनुमान को लेकर बढ़ी आस्था, मंदिर निर्माण की मांग पर संतों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

MP News: खड़े हनुमान को लेकर बढ़ी आस्था, मंदिर निर्माण की मांग पर संतों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

MP News: खड़े हनुमान को लेकर बढ़ी आस्था, मंदिर निर्माण की मांग पर संतों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

MP News: उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच आस्था का बड़ा केंद्र बनी हुई है. दर्शन के लिए शहर के साथ दूसरे इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. बढ़ती भीड़ और लोगों की आस्था के बीच अब यहां भव्य मंदिर बनाने की मांग भी तेज हो गई है. श्रद्धालुओं के साथ साधु-संत भी शासन और प्रशासन से मंदिर और प्रतिमा को इसी स्थान पर बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.

मत उलझो, मिट जाओगे... उज्जैन में खड़े हनुमान जी को लेकर संग्राम; आगे क्या  तैयारी?

साध्वी हर्षानंद ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

मंदिर निर्माण की मांग को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरि ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य शासन और प्रशासन को सद्बुद्धि मिले, ताकि यहां जल्द भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो सके. साध्वी ने इसे सनातन धर्म से जुड़ा संघर्ष बताते हुए कहा कि संत समाज और सनातन प्रेमी इस मांग के समर्थन में आगे आ रहे हैं. उनके मुताबिक समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.

मंदिर नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी

खड़े हनुमान जी को लेकर लोगों में जबरदस्त आस्था देखने को मिल रही है. मंदिर को बचाने की मांग के समर्थन में श्रद्धालुओं से हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं. दूसरी ओर संत समाज की ओर से यज्ञ और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं. साधु-संतों ने शासन-प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि प्रतिमा को हटाया न जाए. साथ ही चेतावनी दी गई है कि इसी स्थान पर मंदिर निर्माण की अनुमति नहीं मिली तो अनशन और प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा.

यज्ञ की ईंटों से मंदिर बनाने की तैयारी

मुक्तेश्वरी धाम के पीठाधीश्वर संत शंकर लक्ष्मी नारायण महाराज ने कहा कि सद्बुद्धि यज्ञ के लिए तैयार की गई यज्ञशाला में इस्तेमाल हुई ईंटों को अब मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा. उनका कहना है कि भगवान हनुमान की शक्ति और आस्था के कारण प्रतिमा को यहां से हटाया नहीं जा सकता. संत ने कहा कि इसी स्थान पर मंदिर बनाया जाएगा, चाहे उसका आकार छोटा ही क्यों न हो. उन्होंने मंदिर निर्माण के संकल्प को श्रद्धालुओं की आस्था से जोड़ा है.

सरकार के फैसले का इंतजार

खड़े हनुमान मंदिर को लेकर अब श्रद्धालुओं और संत समाज की नजर शासन-प्रशासन के रुख पर है. एक तरफ दर्शन के लिए लगातार भक्तों की भीड़ पहुंच रही है, वहीं दूसरी तरफ मंदिर निर्माण की मांग को लेकर धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. संतों का कहना है कि सरकार को जल्द स्पष्ट करना चाहिए कि प्रतिमा और प्रस्तावित मंदिर को हटाया नहीं जाएगा. फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : MP News: शराब कांड पर दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला, सागर SP पर लगाए गंभीर आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें