Rewa News: रीवा में पत्नी की हत्या के फरार आरोपी ने पीथमपुर में किया सुसाइड, 7 अप्रैल की वारदात के बाद से था फरार

Rewa News: रीवा में पत्नी की हत्या के फरार आरोपी ने पीथमपुर में किया सुसाइड, 7 अप्रैल की वारदात के बाद से था फरार

Rewa News: रीवा में पत्नी की हत्या के फरार आरोपी ने पीथमपुर में किया सुसाइड, 7 अप्रैल की वारदात के बाद से था फरार

Rewa News: रीवा के सगरा क्षेत्र में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। हत्या के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था, लेकिन अब उसका शव मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र में बरामद हुआ है।

शिखा के परिजन रोते बिलखते - Dainik Bhaskar

7 अप्रैल की रात बेटी के सामने किया था हमला

जानकारी के अनुसार, सगरा निवासी दीपक मिश्रा ने 7 अप्रैल की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी शिखा मिश्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। उसने पत्नी के पेट और गले पर कई वार किए थे, इस पूरी घटना के दौरान उनकी बड़ी बेटी दिशा भी मौके पर मौजूद थी और उसने अपनी आंखों के सामने यह दर्दनाक वारदात देखी थी।

इलाज के दौरान पत्नी की मौत

गंभीर रूप से घायल शिखा मिश्रा को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

अवैध संबंध और विवाद बना वजह

एसडीओपी उदित मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था, इसके अलावा पत्नी के सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) उपयोग को लेकर भी दोनों के बीच तनाव रहता था। इन्हीं कारणों को घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी का शव मिलने के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें