MP News: पराली जलाने के मामलों में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर, 20 हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज

MP News: पराली जलाने के मामलों में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर, 20 हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज

MP News: पराली जलाने के मामलों में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर, 20 हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश में गेहूं की पराली जलाने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कंसोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रोइकोसिस्टम मॉनिटरिंग एंड मॉडलिंग फ्रॉम स्पेस (CREAMS) और ICAR के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पराली जलाने के मामलों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश में एक ही दिन में 1500 से अधिक स्थानों पर जलाई गई पराली, नहीं  हो रही FIR - parali burning cases surge despite sc order mp leads in  november

20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

देश के 5 राज्यों में कुल 28,167 मामलों में से लगभग 69 प्रतिशत अकेले मध्यप्रदेश से सामने आए हैं। 1 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच प्रदेश में 20,164 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं।

विदिशा और उज्जैन सबसे आगे

जिला स्तर पर देखें तो विदिशा और उज्जैन पराली जलाने के मामलों में सबसे आगे हैं। विदिशा में 2086 और उज्जैन में 2053 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके अलावा रायसेन में 1982, होशंगाबाद में 1705 और सिवनी में 1369 मामले सामने आए हैं।

अन्य राज्यों की स्थिति

इस सूची में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जहां 8889 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हरियाणा में 65 और पंजाब में 44 घटनाएं सामने आई हैं, जो मध्यप्रदेश की तुलना में काफी कम हैं, विशेषज्ञों के अनुसार पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है। इसे रोकने के लिए सरकार ने सख्त नियम लागू किए हैं।

पराली जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित

देशभर में पराली जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम का उल्लंघन करने पर किसानों पर 2500 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और सजा का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में भीषण गर्मी से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल छुट्टी पर कलेक्टर का फैसला जल्द

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें