CG News: ईरपानार गांव में विकास की रोशनी, अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में पहली बार पहुंची बिजली
CG News: कभी नक्शे पर सिर्फ नाम भर रह गया ईरपानार आज उम्मीदों और विकास की नई पहचान बन गया है। अबूझमाड़ के घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और कठिन रास्तों के बीच बसे इस गांव में पहली बार बिजली पहुंची है। वर्षों तक अंधेरे में जीवन जीने वाले ग्रामीणों के घरों में जब बल्ब जले, तो यह सिर्फ रोशनी नहीं बल्कि एक नई शुरुआत का प्रतीक बन गया।
दुर्गम रास्तों के बीच बड़ी उपलब्धि
नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ईरपानार गांव तक पहुंचना बेहद कठिन है। कच्चे रास्ते, पहाड़ी चढ़ाई और घने जंगलों के बीच पैदल सफर जैसी चुनौतियों के बावजूद यहां बिजली पहुंचाई गई, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को मिशन मोड में पूरा किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में लगातार काम कर इस परियोजना को सफल बनाया।

जंगलों के बीच चला विकास का अभियान
कलेक्टर नम्रता जैन के अनुसार, कई जगहों पर बिजली खंभे और सामग्री पहुंचाने के लिए मशीनों के बजाय मानव श्रम और स्थानीय सहयोग का सहारा लेना पड़ा। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने यह उपलब्धि हासिल की, ईरपानार गांव के विद्युतीकरण कार्य पर कुल 56.11 लाख रुपये खर्च किए गए। इस परियोजना के तहत पहली बार सभी परिवारों को बिजली कनेक्शन मिला, जिससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
बच्चों और परिवारों के लिए नई उम्मीद
अब गांव के बच्चे रात में आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। बिजली आने से मोबाइल चार्जिंग, पंखे और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। इससे ग्रामीण जीवन पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है।
गांव में खुशी का माहौल
जब पहली बार गांव में बल्ब जले, तो पूरे ईरपानार में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे अपने जीवन का ऐतिहासिक दिन बताया और प्रशासन का आभार जताया, प्रशासन अब अबूझमाड़ के अन्य दूरस्थ गांवों को भी बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें : MP News: CM मोहन यादव ने किसान कल्याण योजनाओं पर किया मंथन, कलेक्टरों को देंगे निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
