CG News: प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं, पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता: खाद्य विभाग
CG News: प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और नियमित रूप से इसकी निगरानी की जा रही है, पश्चिम एशिया में बनी परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार, भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त उपलब्धता
प्रदेश में संचालित 2516 पेट्रोल पंपों और ऑयल कंपनियों के डिपो में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। आपूर्ति श्रृंखला सामान्य रूप से कार्य कर रही है।
मांग से अधिक आपूर्ति के आंकड़े
विभाग के अनुसार ईंधन की आपूर्ति मांग से अधिक रही है:
• मार्च 2026 में पेट्रोल की आवश्यकता 1.01 लाख किलोलीटर थी, जबकि 1.27 लाख किलोलीटर (126%) आपूर्ति हुई
• अप्रैल में 23 तारीख तक 1.60 लाख किलोलीटर पेट्रोल की आपूर्ति
• मार्च में डीजल की जरूरत 1.64 लाख किलोलीटर थी, जबकि 3.00 लाख किलोलीटर (183%) आपूर्ति हुई
• अप्रैल में अब तक 1.38 लाख किलोलीटर डीजल उपलब्ध कराया गया
स्टॉक की स्थिति मजबूत
वर्तमान में राज्य में:
• 77,111 किलोलीटर पेट्रोल (लगभग 22 दिनों की जरूरत)
• 84,295 किलोलीटर डीजल (लगभग 15 दिनों की जरूरत)
उपलब्ध है, जिससे स्पष्ट है कि राज्य में कोई कमी नहीं है।
कालाबाजारी पर सख्त निगरानी
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों में लगातार निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय हैं और कॉल सेंटर के माध्यम से शिकायतों का समाधान किया जा रहा है, हाल ही की समीक्षा में सामने आया कि कुछ औद्योगिक उपभोक्ता रिटेल आउटलेट से डीजल खरीद रहे हैं, जिससे अस्थायी दबाव बन रहा है। इस पर कंपनियों को आपूर्ति संतुलित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जनजातीय सलाहकार परिषद की अहम बैठक 29 अप्रैल को
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
