Rewa News: रीवा और मऊगंज में स्वास्थ्य सेवाओं पर औचक निरीक्षण, एसीएस और हेल्थ कमिश्नर करेंगे जांच
Rewa News: प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती स्थिति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब भोपाल स्तर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। रीवा और मऊगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए दो वरिष्ठ अधिकारी औचक निरीक्षण पर आने वाले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
दो दिन लगातार होगा औचक निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) रीवा और मऊगंज का दौरा करेंगे। वहीं 27 अप्रैल को हेल्थ कमिश्नर धनराजू एस. औचक निरीक्षण करेंगे, दोनों अधिकारियों के दौरे को पूरी तरह से सरप्राइज विजिट रखा गया है, जिससे किसी भी तरह की तैयारियों या दिखावे का अवसर न मिले।
अस्पतालों से लेकर CHC तक जांच
ACS अशोक वर्णवाल अपने दौरे के दौरान संजय गांधी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे रायपुर कर्चुलियान, गुढ़ और गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) की भी जांच कर सकते हैं, इसके अलावा मऊगंज जिला अस्पताल और सतना, मैहर के अस्पतालों में भी निरीक्षण की संभावना जताई जा रही है।
दवा खरीदी में गड़बड़ी पर भी नजर
सूत्रों के अनुसार हेल्थ कमिश्नर धनराजू एस स्वास्थ्य विभाग में हुई दवा खरीदी की अनियमितताओं की भी जांच कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि बिना टेंडर के लोकल पर्चेज के जरिए लाखों रुपये की दवाइयां खरीदी गई थीं, जबकि कई दवाइयां पहले से ही स्टॉक में मौजूद थीं, इस मामले की शिकायत भोपाल तक पहुंचने के बाद जांच टीम भी गठित की गई थी, लेकिन रिपोर्ट अब तक लंबित है।
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों के आने की खबर मात्र से ही रीवा और मऊगंज के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कोशिशें तेज हो गई हैं, 27 अप्रैल को हेल्थ कमिश्नर के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे बिना पूर्व सूचना किसी भी अस्पताल या दफ्तर का निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में कई व्यवस्थाओं की असल स्थिति सामने आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में मर्चुरी की लापरवाही उजागर, स्ट्रेचर पर पड़े शव डिकम्पोज्ड होने लगे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
