MP News: मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के दामों में जोरदार उछाल, बाजार में हलचल तेज
MP News: मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजारों पर पड़ा है, जहां भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में दामों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सोने की कीमतों में बड़ा उछाल
शनिवार को सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 1000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 147740 रुपये से बढ़कर 148790 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 140700 रुपये से बढ़कर 141700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
अन्य शहरों में भी बढ़े दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 154200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। मुंबई और कोलकाता में यह 154050 रुपये, जबकि चेन्नई में 153810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखा गया। भोपाल और इंदौर में चांदी के दाम लगभग 5000 रुपये प्रति किलो बढ़कर करीब 2 लाख 70 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं, हालांकि, इससे पहले 21 से 24 अप्रैल के बीच चांदी में करीब 15 हजार रुपये की गिरावट भी दर्ज की गई थी।
वैश्विक तनाव का असर बाजार पर
विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर सोने-चांदी पर पड़ रहा है। जब भी क्रूड ऑयल महंगा होता है, वैश्विक बाजार में महंगाई और निवेश पर दबाव बढ़ता है, जिसका असर कीमती धातुओं पर भी दिखता है।
निवेशकों के लिए संकेत
पिछले पांच वर्षों में सोने और चांदी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। खासकर सोने ने इस अवधि में लगभग तीन गुना तक का रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है, वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में और उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। निवेशकों को बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा संभाग में जेडी कोष एवं लेखा पर गंभीर आरोप, वेतन और पेंशन फाइलों में भारी लापरवाही उजागर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
