MP News: MP में उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब 12वीं के बाद कोई भी छात्र चुन सकेगा कोई भी स्ट्रीम
MP News: मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में वर्षों बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत अब छात्र 12वीं के बाद अपनी पसंद का कोई भी विषय चुन सकेंगे, चाहे उन्होंने स्कूल में कोई भी स्ट्रीम पढ़ी हो।
अब खत्म होगी स्ट्रीम की बाध्यता
अब तक साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के बीच सख्त सीमाएं थीं, लेकिन नए नियमों के तहत आर्ट्स का छात्र साइंस या कॉमर्स ले सकेगा, वहीं कॉमर्स का छात्र साइंस विषयों में भी प्रवेश ले सकेगा। इसके लिए छात्रों को केवल एक वॉक-इन इंटरव्यू देकर एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट हासिल करना होगा।
सभी के लिए खुले सभी विषय
उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 से यह नई प्रक्रिया लागू करने की तैयारी कर ली है। अधिसूचना के अनुसार अब सभी संकायों के विषय छात्रों के लिए खुले रहेंगे, जिससे उनके करियर विकल्प भी बढ़ जाएंगे, अब तक आर्ट्स के छात्रों के पास सबसे कम विकल्प होते थे, लेकिन इस बदलाव के बाद वे भी साइंस और कॉमर्स जैसे विषयों में एडमिशन ले सकेंगे। इससे उनके लिए करियर के नए रास्ते खुलेंगे।
क्या छात्र संभाल पाएंगे कठिन विषय?
हालांकि इस फैसले पर कई विशेषज्ञ सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि केवल इंटरव्यू के आधार पर साइंस जैसे कठिन विषयों में प्रवेश देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विषयों को समझना हर छात्र के लिए आसान नहीं होगा।
विशेषज्ञों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
कुछ शिक्षाविदों का मानना है कि इस नीति में कुछ शर्तें जरूरी हैं, ताकि छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत न हो। वहीं, कुछ का कहना है कि इससे बीबीए और बीसीए की तरह रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
पहले भी मिल चुकी है ऐसी छूट
इससे पहले बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स में सभी स्ट्रीम के छात्रों को एडमिशन की अनुमति दी गई थी, लेकिन कई मामलों में छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, यह फैसला छात्रों को नई आजादी तो देता है, लेकिन इसके साथ ही पढ़ाई की गुणवत्ता और परिणाम को लेकर नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। अब देखना होगा कि यह बदलाव शिक्षा प्रणाली को कितना प्रभावी बनाता है।
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल के गार्बेज प्लांट में भयानक आग, 8 घंटे बाद भी नहीं बुझी, 11 फायर स्टेशनों की टीम जुटी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
