Sidhi News: सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Sidhi News: सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Sidhi News: सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Sidhi News: सीधी जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा उदाहरण देखने को मिला, जब कलेक्टर विकास मिश्रा ने रविवार को भी अवकाश नहीं लिया और सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्राम पंचायत झगरहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की गहन जांच की।

अधिकारियों को जरूरी  निर्देश देते कलेक्टर। - Dainik Bhaskar

सेमरिया स्वास्थ्य केंद्र में अचानक निरीक्षण

कलेक्टर के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे बातचीत की और इलाज, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली।

मरीजों ने रखी अपनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने एक्स-रे मशीन की स्थायी सुविधा, शव वाहन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की। कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

लापरवाही पर कड़ा संदेश

कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ग्राम पंचायत झगरहा का निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर झगरहा ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत के रिकॉर्ड, विकास कार्यों और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और जमीनी हकीकत का जायजा लिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हितग्राही के घर का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति को देखा गया। उन्होंने पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने सरपंच, पंचायत अधिकारियों और जनपद सीईओ को जवाबदेही तय करने और सभी योजनाओं को सही ढंग से लागू करने के निर्देश दिए, इस औचक निरीक्षण ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रशासन अब जमीनी स्तर पर सक्रिय है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 45 डिग्री के करीब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें