Rewa News: रीवा में चौंकाने वाली चोरी, रेडीमेड दुकान के कर्मचारी ने छिपाकर चुराए ब्रांडेड कपड़े
Rewa News: रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रकाश चौराहे पर स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता पाया गया।

ब्रांडेड कपड़ों की चोरी
आरोपी कर्मचारी बड़ी चालाकी से दुकान के महंगे और ब्रांडेड कपड़े जैसे शर्ट, कुर्ते और ब्लेजर को अपनी अंडरवियर में छिपाकर बाहर ले जाता था। वह अन्य कर्मचारियों की नजरों से बचकर चोरी करता और फिर मौके मिलते ही कपड़ों को बाहर निकाल देता था।
CCTV फुटेज से हुआ पूरे मामले का खुलासा
दुकान मालिक जितेंद्र खुवानी को जब स्टॉक में लगातार कमी महसूस हुई, तो उन्होंने CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में आरोपी कर्मचारी 15 अप्रैल से लगातार चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
नौकरी छोड़कर दी धमकी
चोरी पकड़े जाने के बाद आरोपी ने नौकरी छोड़ दी और उल्टा दुकान मालिक को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में लालच के चलते चोरी करना स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में नाबालिग अपहरण मामले में बड़ा विवाद, पुलिसकर्मी पर पैसे मांगने का आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
