CG News: कोलकाता रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के शपथ समारोह में लेंगे हिस्सा

CG News: कोलकाता रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के शपथ समारोह में लेंगे हिस्सा

CG News: कोलकाता रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के शपथ समारोह में लेंगे हिस्सा

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं। वे कोलकाता में आयोजित नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरे को भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति और राज्यों के बीच समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रायपुर से शाम को कोलकाता के लिए रवाना होंगे

मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम को रायपुर से विमान के जरिए कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचने के बाद वे पार्टी नेताओं और अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम कोलकाता में ही प्रस्तावित है, पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9 मई को राजधानी कोलकाता में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भाजपा ने तेज की सरकार गठन की तैयारी

चुनाव में बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने सरकार गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। विधायक दल की बैठक के साथ मुख्यमंत्री चयन को लेकर मंथन जारी है। पार्टी नेतृत्व ने इसके लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज

नई सरकार के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं और अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक के बाद लिया जा सकता है, हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति की तस्वीर बदल दी है। भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब पूरे देश की नजर नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें : CG News: गर्मियों की छुट्टियों में बदला बस्तरवासियों का ट्रैवल ट्रेंड, धार्मिक स्थलों और हिल स्टेशनों की बढ़ी लोकप्रियता

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें