Sidhi News: सीधी के चरकी घाटी में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

Sidhi News: सीधी के चरकी घाटी में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

Sidhi News: सीधी के चरकी घाटी में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

Sidhi News: सीधी जिले में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम अमिलई स्थित चरकी घाटी में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। - Dainik Bhaskar

रीवा से महेंद्रगढ़ जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक यात्री बस रीवा से शहडोल होते हुए महेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर ट्रक ब्यौहारी से रीवा की तरफ आ रहा था। शाम करीब 5 बजे घाटी के मोड़ पर दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

यात्री बस रीवा से शहडोल होते हुए महेंद्रगढ़ जा रही थी।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे बस और ट्रक दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और घाटी क्षेत्र में वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हादसे के बाद चरकी घाटी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता सामान्य कराया।

यह भी पढ़ें : MP News: संन्यास के एक महीने बाद हर्षा रिछारिया ने शुरू किए प्रवचन, उज्जैन में देवी शक्ति पर सुनाई कथा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें