MP News: संन्यास के एक महीने बाद हर्षा रिछारिया ने शुरू किए प्रवचन, उज्जैन में देवी शक्ति पर सुनाई कथा

MP News: संन्यास के एक महीने बाद हर्षा रिछारिया ने शुरू किए प्रवचन, उज्जैन में देवी शक्ति पर सुनाई कथा

MP News: संन्यास के एक महीने बाद हर्षा रिछारिया ने शुरू किए प्रवचन, उज्जैन में देवी शक्ति पर सुनाई कथा

MP News: मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहीं हर्षा रिछारिया ने संन्यास लेने के एक महीने के भीतर ही सार्वजनिक प्रवचन की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा गांव में आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ के दौरान उन्होंने पहली बार श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

देवी शक्ति और शक्तिपीठों का किया उल्लेख

करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रवचन में हर्षा रिछारिया ने देवी शक्ति, माता सती और 52 शक्तिपीठों का महत्व बताया। उन्होंने राजा दक्ष और माता सती की कथा से प्रवचन की शुरुआत करते हुए कहा कि बिना निमंत्रण कहीं नहीं जाना चाहिए।

मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया आश्रम संन्यास, शिप्रा तट पर खुद का पिंडदान कर  त्यागा संसार, अब कहलाएंगी स्वामी हर्षानंद गिरि - social-media-influencer- harsha ...

“52 शक्तिपीठ और 52 वर्ण” की दी व्याख्या

प्रवचन के दौरान हर्षा ने कहा कि जैसे हिंदी वर्णमाला में 52 अक्षर होते हैं, वैसे ही 52 शक्तिपीठ हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं शक्तिपीठों से बीज मंत्रों की उत्पत्ति हुई और उनसे ही वर्णमाला बनी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले पूरी पृथ्वी सनातनी थी।

संन्यास के बाद बना नया नाम

19 अप्रैल को उज्जैन के मोनी आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में हर्षा ने संन्यास ग्रहण किया था। इसके बाद उन्होंने गृहस्थ जीवन त्यागकर ‘स्वामी हर्षानंद गिरी’ नाम अपनाया।

मंच पर आने से पहले थीं घबराई

हर्षानंद गिरी ने प्रवचन के बाद कहा कि वे पहली बार इतने बड़े मंच से बोल रही थीं और काफी घबराई हुई थीं। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने बोलना और हजारों लोगों के सामने बोलना अलग अनुभव है, लेकिन गुरु और माता रानी के आशीर्वाद से वे प्रवचन कर पाईं।

महादेव और आदिशक्ति एक-दूसरे का पूरक

प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि महादेव और आदिशक्ति एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से माता भगवती का स्मरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सच्चे मन से पुकारने पर मां अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।

श्रद्धालुओं की लगी भीड़

कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह “देवी प्रवचन – हर्षानंद गिरी” के होर्डिंग लगाए गए थे। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने पहुंचे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : National News: भारत में जल्द लागू होगा ‘वन नेशन-वन Wi-Fi पासवर्ड’ सिस्टम, 4 लाख हॉटस्पॉट पर मिलेगा आसान इंटरनेट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें