Jabalpur News: बरगी डैम क्रूज ट्रेजेडी: पायलट ने बताया -7 महीने पहले दी थी इंजन खराबी की सूचना
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल को बरगी डैम पर हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

इंजन खराबी का बड़ा खुलासा
क्रूज के पायलट महेश पटेल ने उच्च स्तरीय जांच के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि क्रूज के एक इंजन में तकनीकी खराबी थी, जिसकी जानकारी उन्होंने लगभग 7 महीने पहले ही मैनेजर और संबंधित अधिकारियों को दे दी थी। इसके बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एक ही इंजन से चल रहा था क्रूज
पायलट के अनुसार खराब इंजन धीमी गति से काम करता था और उसकी स्पीड 12 से अधिक नहीं जाती थी। इसी कारण अधिकतर समय क्रूज को एक ही इंजन के सहारे चलाया जा रहा था, महेश पटेल ने बताया कि हादसे के समय उन्होंने यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने के निर्देश दिए थे। अचानक तेज लहर आने से क्रूज असंतुलित होकर डूबने लगा और वे भी पानी में बह गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई यात्रियों की जान बचाने की कोशिश की।
13 लोगों की दर्दनाक मौत
30 अप्रैल को आंधी-तूफान के दौरान हुए इस हादसे में 4 बच्चे, 8 महिलाएं और 1 पुरुष समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था, इस मामले को लेकर अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। याचिका में SIT जांच की मांग करते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और पर्यटन विभाग को पक्षकार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के भदौरा में मड़वास पुलिस की जनता चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
