National News: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल, लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

National News: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल, लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

National News: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को हड़ताल, लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

National News: अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, SBI कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

SBI कर्मचारियों की हड़ताल?

यह हड़ताल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एम्पलॉईज यूनियन के बैनर तले आयोजित की जाएगी, यूनियन का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में दो दिन की हड़ताल का फैसला लिया गया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनियन ने 16 प्रमुख मांगें रखी हैं।

SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 25-26 मई को बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय  हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने कई मुद्दे उठाए हैं, इनमें सशस्त्र गार्डों की भर्ती, साल 2019 में भर्ती कर्मचारियों को इंटर सर्कल ट्रांसफर की सुविधा और स्थायी नौकरियों में आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने जैसी मांगें शामिल हैं, इसके अलावा कर्मचारियों का कहना है कि एंट्री लेवल पदों पर भर्ती बंद होने से मौजूदा स्टाफ पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

दो दिन की हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं, कैश जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट और KYC जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं, बैंक शाखाओं में लंबी कतारें और लेनदेन में देरी की भी संभावना जताई जा रही है।

लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक

सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार छुट्टियों और हड़ताल के कारण लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे, इसके बाद 25 और 26 मई को कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी, जबकि 27 मई को ईद की छुट्टी पड़ रही है, ऐसे में ग्राहकों को पहले से जरूरी बैंकिंग काम निपटाने की सलाह दी जा रही है।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम करने हैं, तो उन्हें हड़ताल और छुट्टियों से पहले पूरा कर लें, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं चालू रह सकती हैं, लेकिन शाखा स्तर की सेवाओं पर असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : MP News: सागर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जनगणना कार्य में लापरवाही पर 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें