MP News: सागर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जनगणना कार्य में लापरवाही पर 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

MP News: सागर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जनगणना कार्य में लापरवाही पर 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

MP News: सागर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, जनगणना कार्य में लापरवाही पर 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

MP News: मध्य प्रदेश में जनगणना अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन सागर जिले में इस काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है, सागर कलेक्टर और प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने समीक्षा बैठक के दौरान काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और पांच जनगणना चार्ज अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

Sagar Collector

समीक्षा बैठक में सामने आई लापरवाही

दरअसल, जनगणना के पहले चरण में मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस अभियान की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें कई क्षेत्रों में काम बेहद धीमा पाया गया, इस पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इन अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस

कार्रवाई के तहत शाहपुर के मुख्य नगर परिषद एवं जनगणना चार्ज अधिकारी पवन कुमार शर्मा, राहतगढ़ के चार्ज अधिकारी आकाश जैन, जैसीनगर के तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी प्रेमनारायण सिंह और बांदरी के तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी अनिल कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, कलेक्टर ने साफ कहा है कि अगर दो दिन के भीतर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तय की गई सख्त समयसीमा

सागर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 10 मई तक कम से कम 50 प्रतिशत कार्य पूरा किया जाए, इसके अलावा 15 मई तक 75 प्रतिशत और 20 मई तक 100 प्रतिशत मकान गणना कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि जनगणना महाअभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलेगी, उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक से अनुपस्थित सीएमओ पर कार्रवाई के निर्देश, एसडीएम ने दिए सख्त आदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें