MP News: उज्जैन में साध्वी हर्षानंद का बड़ा बयान, युवतियों को तलवार देकर सनातन रक्षा का लिया संकल्प
MP News: पूर्व मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहीं हर्षा रिछारिया, जो अब साध्वी हर्षानंद गिरी के नाम से जानी जाती हैं, इन दिनों अपने देवी प्रवचनों को लेकर चर्चा में हैं। उज्जैन के लक्ष्मीपुरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम दिन उन्होंने करनी सेना के माध्यम से युवतियों को तलवारें वितरित कीं और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

108 कुंडीय यज्ञ में हुआ आयोजन
उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा में 8 मई से 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन में साध्वी हर्षानंद ने सात दिनों तक देवी प्रवचन किए। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रवचन सुनने पहुंचे।
मंच से युवतियों को बांटी गई तलवारें
गुरुवार को प्रवचन के समापन अवसर पर करनी सेना द्वारा पंडाल में मौजूद युवतियों को तलवारें वितरित की गईं। आयोजन समिति का लक्ष्य 101 तलवारें बांटने का था, लेकिन पर्याप्त संख्या में तलवारें नहीं पहुंच पाने के कारण मंच से 11 युवतियों को ही तलवारें सौंपी गईं।

लव जिहाद को लेकर दिलाई शपथ
तलवार वितरण से पहले साध्वी हर्षानंद ने युवतियों को संबोधित करते हुए लव जिहाद से सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवतियां अपने कुल, परिवार और सनातन धर्म का सम्मान बनाए रखें और किसी भी बहकावे में न आएं, उन्होंने युवतियों से संकल्प दिलवाया कि वे हमेशा सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहेंगी और समाज व परिवार के सम्मान की रक्षा करेंगी।
“वीरांगना बनें बेटियां”
साध्वी हर्षानंद ने युवतियों से तलवारबाजी, घुड़सवारी और शस्त्र प्रशिक्षण सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मरक्षा में सक्षम बनना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर वे खुद और अपने परिवार की रक्षा कर सकें।
भोपाल विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया
कार्यक्रम के दौरान जारी एक वीडियो में साध्वी हर्षानंद ने भोपाल में हाल ही में हुए विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। साथ ही बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों के साथ वही हुआ जिसके वे हकदार थे।
“युवतियों को गलत रास्ते पर धकेला जा रहा”
साध्वी हर्षानंद ने कहा कि आज युवतियों को लेट नाइट पार्टी, नशे और पैसे कमाने के नाम पर ड्रग्स की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने हिंदू परिवारों से अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक परवरिश पर ध्यान देने की अपील की, उन्होंने कहा कि युवतियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समाज और साधु-संतों को एकजुट होकर काम करना होगा।
यह भी पढ़ें : MP News: भाजपा नेता का 100 से ज्यादा गाड़ियों के साथ शक्ति प्रदर्शन, पार्टी ने पद से हटाया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
