CG News: नारायणपुर में खेती की नई क्रांति, अबूझमाड़ के किसानों की आत्मनिर्भरता की ओर कदम

CG News: नारायणपुर में खेती की नई क्रांति, अबूझमाड़ के किसानों की आत्मनिर्भरता की ओर कदम

CG News: नारायणपुर में खेती की नई क्रांति, अबूझमाड़ के किसानों की आत्मनिर्भरता की ओर कदम

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ ने खेती के तरीके में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है। यह अभियान आधुनिक कृषि तकनीक और प्राकृतिक खेती को जोड़कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

नारायणपुर के ग्रामीण अंचलों में गूंजा 'विकसित कृषि संकल्प' – Jogi Express

48 गांवों तक पहुंचा अभियान

कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग की संयुक्त पहल से यह अभियान बावड़ी, बेनूर, नेलांगुर, कच्चापाल सहित कुल 48 गांवों में चलाया गया, इन शिविरों के माध्यम से किसानों को खेतों और चौपालों पर सीधे तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वे नई कृषि तकनीकों को आसानी से समझ सकें, अभियान के दौरान किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र जैसे प्राकृतिक कीटनाशकों के उपयोग से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

नारायणपुर के ग्रामीण अंचलों में गूंजा विकसित कृषि | Developed agriculture  resonates in the rural areas of Narayanpur | ​नारायणपुर के ग्रामीण अंचलों  में गूंजा विकसित कृषि

सरकारी योजनाओं से जुड़ते किसान

किसानों को एग्रीस्टैक, पीएम किसान सम्मान निधि और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर डिजिटल कृषि से जोड़ा गया, इसके साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन को अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में अपनाने पर भी जोर दिया गया, इस अभियान के प्रभाव से क्षेत्र के किसानों में फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ी है, अब यहां के किसान पारंपरिक खेती के साथ नए विकल्पों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: कच्चापाल में आत्मनिर्भरता की नई कहानी, इन्द्रावती महिला समूह का सशक्तिकरण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें