MP News: MP Police ASI और प्रधान आरक्षक भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, 7 जून से होंगे फिजिकल टेस्ट
MP News: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (ASI-कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
7 जून से 9 जून तक होंगे फिजिकल टेस्ट
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ क्वालिफाई करनी होगी। इसके साथ ही मौके पर ही उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की स्क्रूटनी यानी परीक्षण भी किया जाएगा।

भोपाल और जबलपुर में बनाए गए सेंटर
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
भोपाल केंद्र
जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में परीक्षा आयोजित होगी।
जबलपुर केंद्र
छठवीं वाहिनी विसबल (रांझी) के परेड मैदान में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।
कुल 89 पदों पर होगी भर्ती
यह शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) और सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के कुल 89 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित केंद्र पर पहुंचे।
तारीख और केंद्र में नहीं होगा बदलाव
अधिकारियों ने साफ किया है कि उम्मीदवारों को जो तारीख और परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दिन ही उपस्थित होना होगा।
आधार कार्ड और मूल प्रमाण पत्र जरूरी
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान आधार ई-केवाईसी सत्यापन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के जंगल में गुफा से मिला महिला का कंकाल, 15 दिन से थी लापता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
