Sidhi News: सीधी के जंगल में गुफा से मिला महिला का कंकाल, 15 दिन से थी लापता

Sidhi News: सीधी के जंगल में गुफा से मिला महिला का कंकाल, 15 दिन से थी लापता

Sidhi News: सीधी के जंगल में गुफा से मिला महिला का कंकाल, 15 दिन से थी लापता

Sidhi News: सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कुन्दौर गांव के पास जंगल की एक गुफा से महिला का कंकाल बरामद हुआ। यह शव माटी डोंगर पहाड़ स्थित गुफा में कंबल में लिपटा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

15 दिन से लापता थी महिला

पुलिस जांच में मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय गुड़िया बैगा के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग 15 दिनों से लापता बताई जा रही थी। ग्रामीणों ने कंकाल को कपड़ों और अन्य संकेतों के आधार पर पहचान लिया।

इस गुफा में मिली लाश

दुर्गम जंगल में पहुंची पुलिस टीम

घटनास्थल सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। सूचना मिलने के बाद कुसमी थाना और पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्गम रास्तों के कारण पुलिसकर्मियों को महिला के शव को कंधे पर लादकर जंगल से बाहर लाना पड़ा।

पति पर बढ़ा शक

ग्रामीण सत्यवान बैगा के मुताबिक, महिला के पति बुद्धसेन बैगा भी पिछले दो दिनों से गांव में दिखाई नहीं दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी के लापता होने के बाद पति ने न तो उसकी तलाश की और न ही पुलिस को कोई सूचना दी, जिससे संदेह और गहरा गया है।

हत्या की आशंका में जांच

थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि शव काफी पुराना हो चुका था और पूरी तरह कंकाल में बदल गया था। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने SIT की जांच पर उठाए सवाल, केस डायरी में मिलीं कई खामियां

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें