MP News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, खुले में किया गया शव का पोस्टमार्टम

MP News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, खुले में किया गया शव का पोस्टमार्टम

MP News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, खुले में किया गया शव का पोस्टमार्टम

MP News: राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल से बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन तस्वीर सामने आई है। यहां एक शव का पोस्टमार्टम मॉर्च्युरी के बाहर खुले में ही कर दिया गया। बजरिया थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी, लेकिन डॉक्टरों ने शव को एंबुलेंस से उतारकर सीधे स्ट्रेचर पर रखा और खुले में ही चीर-फाड़ शुरू कर दी।

परिजन देखते रहे

खुले में पोस्टमार्टम किए जाने के दौरान मृतक के परिजन बेबस होकर सब कुछ देखते रहे। आसपास मौजूद लोग भी यह दृश्य देखकर हैरान रह गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान शव से तेज दुर्गंध फैलने लगी, जिसके बाद लोगों को वहां से हटाया गया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सफाई पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद हमीदिया अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ विशेष परिस्थितियों में मॉर्च्युरी के बाहर शेड में पोस्टमार्टम करना पड़ता है। हालांकि वायरल वीडियो में ना कोई शेड दिखाई दे रहा है और ना ही कोई पर्दा। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की संवेदनहीनता स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें : MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, गाडरवाड़ा NTPC विस्तार परियोजना की रखेंगे आधारशिला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें