MP News: मध्य प्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में बड़ा बदलाव, कैंसर-हार्ट अटैक समेत गंभीर बीमारियों पर बढ़ी आर्थिक मदद
MP News: मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब ड्यूटी के दौरान घायल होने या गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने पर पुलिसकर्मियों को 14 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह मदद ‘पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ के तहत प्रदान की जाएगी। यह फैसला पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में हुई न्यासी मंडल की बैठक में लिया गया।

कई बीमारियां शामिल
नई व्यवस्था के तहत योजना में कई गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। इनमें कैंसर, हार्ट अटैक, पैरालिसिस, किडनी और लीवर की बीमारी, ओपन हार्ट सर्जरी तथा लीवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। साथ ही अब गैर अनुबंधित निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस परिवारों को भी मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना का लाभ पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके आश्रित परिवार के सदस्य भी उठा सकेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों के आश्रित भाई-बहनों को भी योजना में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। फिलहाल प्रदेश में 55 निजी अस्पताल और राज्य के बाहर 4 अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं। सरकार अधिक से अधिक अस्पतालों को इस योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, खुले में किया गया शव का पोस्टमार्टम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
