MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, गाडरवाड़ा NTPC विस्तार परियोजना की रखेंगे आधारशिला

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, गाडरवाड़ा NTPC विस्तार परियोजना की रखेंगे आधारशिला

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, गाडरवाड़ा NTPC विस्तार परियोजना की रखेंगे आधारशिला

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री NTPC सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन कर सकते हैं। इसके साथ ही वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Mp News:प्रधानमंत्री मोदी से सीएम डॉ. यादव की मुलाकात, गाडरवारा पावर  प्रोजेक्ट के भूमि-पूजन का आमंत्रण - Mp: Chief Minister Dr. Yadav Meets  Prime Minister Modi, Extends ...

दो नई यूनिट्स होंगी स्थापित

गाडरवाड़ा में NTPC द्वारा 3200 मेगावॉट क्षमता का सुपर थर्मल पावर प्लांट पहले से संचालित है, जिसमें 800 मेगावॉट की चार यूनिट कार्यरत हैं। अब यहां 800-800 मेगावॉट की दो नई यूनिट्स स्थापित की जानी हैं। NTPC बोर्ड से इस विस्तार परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी इसके भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

CM मोहन के आग्रह पर तय हुआ दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश आने का आग्रह किया था। इसी दौरान गाडरवाड़ा विद्युत परियोजना की नई यूनिट्स के भूमिपूजन का अनुरोध भी किया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी का यह मध्य प्रदेश का आठवां दौरा होगा। इससे पहले 17 सितंबर 2025 को पीएम मोदी धार जिले में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की सौगात देने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : MP News: चंबल घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, CCTV और वाहन जब्ती के दिए निर्देश 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें