CG News: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, श्रमिक बच्चों की शिक्षा पर सरकार का फोकस

CG News: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, श्रमिक बच्चों की शिक्षा पर सरकार का फोकस

CG News: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, श्रमिक बच्चों की शिक्षा पर सरकार का फोकस

CG News: मंत्रालय (महानदी भवन) में श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और श्रम मंत्री लखन देवांगन के मार्गदर्शन में श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में कई योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना पर विशेष फोकस

बैठक में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इस योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से इस योजना के तहत सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी है, जिससे अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Chhattisgarh:अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा  निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर - Under Atal Utkrishta Shiksha Yojana,  Children Of Workers Will Get ...

श्रमिक बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक श्रेष्ठ आवासीय एवं निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पूरी व्यवस्था का खर्च श्रम विभाग द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे, श्रमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का लाभ केवल पात्र हितग्राहियों तक ही सीमित रहना चाहिए। यदि किसी भी जिले में अनियमितता या अपात्र लाभ देने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

बैठक में श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही ठेकेदारों के लाइसेंस और कार्यरत श्रमिकों की वास्तविक संख्या के मिलान की जांच के निर्देश भी दिए गए, बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई, जिनमें मिनी माता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, श्रम अन्न योजना, निर्माण श्रमिक सहायता योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल रहीं।

श्रमिक कल्याण मंडलों की भूमिका

प्रदेश में श्रमिकों के हित में विभिन्न कल्याण मंडल सक्रिय हैं, जिनमें भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल प्रमुख हैं, ये संस्थाएं श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करती हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला: DPDP अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें